इंटरलॉक संबंधी कार्य हेतु कई गाड़ियों का हुआ नियंत्रण, मार्ग परिवर्तन एवं रि-शिड्यूलिंग

फेफना- करीमुद्दीनपुर स्टेशन के मध्य होगा प्री- नॉन इंटरलॉक एवं नॉन-इन्टरलॉक कार्य
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर स्थित छपरा- गाजीपुर रेल खंड के फेफना- करीमुद्दीनपुर स्टेशन के मध्य दोहरीकरण कार्य के सम्बन्ध में चितबड़ागांव स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग के लिये प्री- नॉन इंटरलॉक एवं नॉन-इन्टरलॉक कार्य के लिये 08 से 11 फरवरी, 2022 तक गाड़ियों का नियंत्रण, मार्ग परिवर्तन एवं रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा।

उक्त जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि
रेलवे द्वारा जिन गाड़ियों का  नियंत्रण किया गया उनमे 04056 आनन्द विहार टर्मिनस- बलिया क्लोन विशेष गाड़ी वाराणसी मंडल पर 10 फरवरी, 2022 को 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी। वही 05135 छपरा- औंड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी वाराणसी मंडल पर 10 फरवरी, 2022 को 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

मार्ग परिवर्तन वाली गाडियो में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 07 एवं 08 फरवरी, 2022 को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग  औंड़िहार- मऊ- फेफना के रास्ते चलायी जायेगी। वही रक्सौल से 09 फरवरी, 2022 को चलने वाली 14007 रक्सौल- आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना- मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी। साथ ही छपरा से 10 फरवरी, 2022 को चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना- मऊ- औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।दरभंगा से 11 फरवरी, 2022 को चलने वाली 11062 दरभंगा- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना- मऊ- औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।

रि-शिड्यूलिंग गाडियो में 05170 वाराणसी सिटी- बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी 11 फरवरी, को पुनर्निधारित कर वाराणसी सिटी स्टेशन से 60 मिनट विलम्ब से चलायी जायेगी। 

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन