‘लम्हे’ मल्टी डिस्ट्रिक्ट इंटर सिटी मीट में रो. राजेश कुमार गुप्ता ने जीता प्रथम पुरस्कार
श्री गुप्ता ने सेवा भावना एवं समाज में रोटरी की भूमिका को प्रभावी ढंग से किया प्रस्तुत
गोरखपुर। गोरखपुर स्थित होटल रेडिसन में एक दिवसीय मल्टी डिस्ट्रिक्ट इंटर सिटी मीट ‘लम्हे’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व RI डायरेक्टर रोटेरियन कमल सांघवी जी रहे।
कार्यक्रम का शानदार आयोजन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी जी, DLF रोटेरियन परितोष बजाज जी, आयोजक क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन प्रवीर आर्य जी एवं उनकी Miracle Team के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में डिस्ट्रिक्ट इंटर सिटी चेयरमैन रोटेरियन अभिषेक वर्मा जी की विशेष भूमिका रही।
कार्यक्रम के दौरान ‘Rotary Public Image & Peace’ विषय पर वक्तृत्व प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं वरिष्ठ रोटेरियन के. के. श्रीवास्तव जी एवं उनकी टीम शामिल रही। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए 2 मिनट की निर्धारित समय-सीमा रखी गई थी। समय- सीमा के कड़ाई से पालन के बीच रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता ने अपने प्रभावशाली वक्तव्य के माध्यम से रोटरी की Public Image, सेवा भावना एवं समाज में रोटरी की भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
वहीं रोटेरियन शालिनी तलवार जी ने अपनी शानदार कविता से उपस्थित रोटेरियंस का दिल जीत लिया। दोनों प्रतिभागियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को देखते हुए निर्णायक मंडल ने राजेश कुमार गुप्ता एवं शालिनी तलवार जी को संयुक्त रूप से प्रथम विजेता घोषित किया।
इस उपलब्धि पर रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता को उपस्थित रोटेरियंस एवं क्लब सदस्यों ने हार्दिक बधाई दी। यह सम्मान रोटरी की सकारात्मक छवि, प्रभावी संचार और “Service Above Self” की भावना को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों को समर्पित है।
Comments
Post a Comment