Monday, June 6, 2022

गायत्री जयंती व गंगा दशहरा का पावन पर्व समारोह 9 जून को

गायत्री शक्तिपीठ पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार होंगे सम्पन्न
बलिया। शहर के महावीर घाट गंगा जी मार्ग पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर 9 जून दिन वृहस्तपतिवार को गायत्री जयंती व गंगा दशहरा के पावन पर्व समारोह आयोजित किया जाएगा।
           
उक्त जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ के विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि 09 जून दिन वृहस्तपतिवार को प्रातः 05 बजे से अखण्ड जप (24घंटा) हेतु प्रारंभ होगा। वही अगले दिन 10 जून शुक्रवार को प्रातः 04 बजे से सामुहिक गंगा स्नान, सूर्य अर्घ्य दान, गंगा- गायत्री चालिसा पाठ होगा। तथा प्रातः 7 बजे से पांच कुंडिय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार सम्पन्न होंगे। वही पूर्वाहन 10 बजे से गायत्री जयंती पर्व पूजन, संगीत प्रवचन, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु संकल्प, शांति पाठ, प्रसाद वितरण, विदाई सम्पन्न होगा। उन्होंने सभी श्रद्धालु भक्तो से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पूण्य का लाभ उठाने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...