रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स का द्वितीय इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न
क्लब में दस नए सदस्यों का औपचारिक इंडक्शन रहा महत्वपूर्ण आकर्षण
वाराणसी। रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी, RI District 3120 का द्वितीय इंस्टॉलेशन समारोह एवं आधिकारिक क्लब विजिट रविवार को होटल वरुणा, सिगरा, वाराणसी में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि Rtn. Poonam Gulati, District Governor 2026-27, RI District 3120 रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ District Governor की Collar Ceremony, तत्पश्चात President द्वारा Meeting Called to Order, राष्ट्रीय गान एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता Charter President Rtn. Rajesh Kumar Gupta ने की। उन्होंने अपने स्वागत संबोधन में क्लब की स्थापना से लेकर अब तक की सेवा गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी। Secretary’s Report Rtn. Dr. Ashish Gupta द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें क्लब द्वारा किए गए प्रमुख सेवा कार्यों एवं आगामी कार्यक्रमों का विवरण दिया गया। कार्यक्रम का संचालन Rtn. Sangita Rai एवं Rtn. Prof. Madhu Singh ने किया।
नई टीम एवं बोर्ड सदस्यों का परिचय
समारोह में वर्ष 2026-27 के President एवं Board Members का परिचय कराया गया तथा क्लब की नई टीम को औपचारिक रूप से जिम्मेदारी प्रदान की गई। President 2026-27 ने अपने संबोधन में क्लब की आगामी कार्ययोजना एवं सेवा गतिविधियों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।
दस नए सदस्यों का इंडक्शन
समारोह का एक महत्वपूर्ण आकर्षण क्लब में 10 नए सदस्यों का औपचारिक इंडक्शन रहा। Rotary परिवार में शामिल होने वाले नए सदस्यों में— रो. अनुराज मद्धेशिया, रो. शालिनी शर्मा, रो. अश्विनी सिंह, रो. अभिमन्यु वर्मा, रो. डॉ. अभिषेक गुप्ता, रो. विजय सिंह, रो. दिव्यांक सिंह, रो. धवल कुमार, रो. प्रोफेसर मधु सिंह एवं रो. हरिओम रस्तोगी शामिल रहे।
नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें “Service Above Self” की भावना के साथ समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा पहुंचाने एवं Rotary के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया गया।
जरूरतमंद बेटी को सिलाई मशीन देकर स्वावलंबन की पहल
कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से एक जरूरतमंद बेटी को सिलाई मशीन प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य उसे स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराते हुए आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित करना था।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि किसी जरूरतमंद की सहायता करना सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है कि उसे अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया जाए। सिलाई मशीन प्रदान करने की यह पहल इसी सोच का हिस्सा है।
District Governor का संबोधन
इसके पश्चात Rtn. Prof. Madhu Singh द्वारा District Governor Rtn. Poonam Gulati का परिचय प्रस्तुत किया गया। क्लब की सेवा गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आधारित विशेष LED Video Presentation भी प्रस्तुत की गई।
अपने संबोधन में District Governor Rtn. Poonam Gulati ने क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए सदस्यों को सामाजिक सेवा के नए आयाम स्थापित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को Rotary से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने Rotary के माध्यम से समाज में स्थायी सकारात्मक प्रभाव पैदा करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में पूर्व मंडलाध्यक्ष हरि मोहन शाह, डॉ. वी. एन. सिंह, उत्तम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अनिल जाजोदिया, प्रशांत नागर, देवाशीष, आयुष्मान सुरेका, राहुल चौरसिया, डॉ. लक्षिता वार्ष्णेय, जय प्रकाश मौर्या, रुपेश गुप्ता, विशाल गुप्ता, कृष्ण मोहन गुप्ता, नागेंद्र जायसवाल, अनिल कुमार , डॉक्टर अमित मौर्या सहित अनेक रोटेरियन एवं गणमान्यजनों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंत में Token of Love प्रदान किया गया तथा आभार Rtn. Dr. Ashish Gupta ने व्यक्त किया। इसके साथ ही समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ।
कार्यक्रम के Host रहे—
PHF Rtn. Rajesh Kumar Gupta – Charter President
Rtn. Dr. Ashish Gupta – Charter Secretary
Rtn. Rahul Chaurasiya – Charter Treasurer
Rtn. Nagendra Jaiswal – Charter Club Facilitator
क्लब की ओर से बताया गया कि वर्ष 2026-27 में Rotary International के संदेश “CREATE LASTING IMPACT” की भावना के अनुरूप रक्तदान, अंगदान, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वावलंबन तथा अन्य सामाजिक सेवा गतिविधियों को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
Comments
Post a Comment