ब्रह्म विद्यालय एवं आश्रम शाखा कुटी से नन्दपुर मांझी बिहार के लिए पदयात्रा हुई शुरु

स्वामी परमहंस दयाल महाराज एवं सदगुरु स्थान छोटका राजपुर धाम के जय घोष से गुंजायामान हुआ वातावरण
बलिया। बलिया से नन्दपुर मांझी बिहार के लिए पदयात्रा आज दिनाँक 24-6-2026 दिन बुधवार को ब्रह्म विद्यालय एवं आश्रम शाखा कुटी चंद्रशेखर नगर कृष्णा टाकीज से आरम्भ हुई। पदयात्रा स्वामी श्रीश्री 108 सत्यानंद जी महाराज के 15 जून से 22 जून तक बलिया प्रवास के दौरान सुनिश्चित हुआ था। 

पदयात्रा में महात्मा योग्यध्याननन्द, महात्मा अगनुप्रकाशा नन्द, महात्मा शान्ति प्रकाशा नन्द, महात्मा सहज़ प्रेमा नन्द, महात्मा निरत योगानन्द के संग भगतगण अक्षय ठाकुर, राकेश सिंह, आकाश पाण्डेय, विंध्यवासिनी प्रसाद राय उर्फ मिंकु राय, संजय पटेल, कन्हैया लाल सोनी, दीपक सिंह, गुरुदत्त राय प्रिंस जी, गुड्डू जी, अशोक कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार वर्मा, गणेश सोनी, भोला जी, टुनटुन सिंह, मास्टर साहब संजय श्रीवास्तव जी, 

मोहन वर्मा उर्फ़ बबलू सोनी, अभिषेक कुमार उर्फ़ लल्लू, वैभव, सिद्धू जी, प्रियांशु उर्फ मोटोरोला, सागर, दीपक भगत, सुनिल "परख "सहित अन्य सभी भगतगण द्वारा स्वामी परमहंस दयाल महाराज की जय, सदगुरु स्थान छोटका राजपुर धाम की जय, सच्चे दरबार की जय, का जय घोष से वातावरण गुंजायामान हुआ जो सभी को आकर्षित कर रहा था।

पदयात्रा का अल्प विराम भगत रामशंकर पाण्डेय जी जनाड़ी के आवास पर हुआ, जहाँ सभी ने अल्पाहार व थोड़ा विश्राम कर पुनः निर्धारित पड़ाव रेपुरा गाँव के लिए प्रस्थान हुआ, जहाँ पदयात्रा का ठहराव हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन