लोगो के समस्या समाधान व न्याय के लिए आंदोलन शुरू करेगी पार्टी

भृगु बाबा के दरबार से आंदोलन की शुरुआत करेगी नागरिक विकास पार्टी
रसड़ा (बलिया)। नागरिक विकास पार्टी की एक बैठक मई माह में मातृ दिवस (मदर डे) के अवसर पर दुसरे रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय छितौनी रसड़ा में  सकुशल संपन्न हुई। बैठक में वर्तमान में देश में असहाय गरीब लाचार के तबके लोगो को भ्रष्टाचार के चलते न्याय के लिए कोर्ट कचहरी थाना आदि जगहों पर कहीं कोई सुनवाई नही हो रही है जिसको लेकर न्याय की आंदोलन करने का निर्णय लिया गया 

यह बलिया के भृगु आश्रम भृगु बाबा के दरबार से शुरुआत की जाएगी। जो पूरे देश मे चलायी जायेगी। ताकि लोगो को उनके अधिकार व समस्याओ का  समाधान हो सके। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों व देश में भ्रष्टाचार व अत्याचार का माहौल है। नागरिकों को न्याय नहीं मिल रहा है इसलिए हमारी पार्टी न्याय के लिए आंदोलन शुरू करेगी। प्रथम चरण में बलिया के भृगु आश्रम से शुरू करेगी जिसे लोगो कोे लिए हमारी पार्टी उनके समस्याओं के लिए हमेशा संघर्षरत है और रहेगी। बैठक में लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने समस्याओं का भी जिक्र किया जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सबके सहयोग की बात की सब की उनके समस्या के लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया। 

     बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह के अलावा गणेश पांडेय, वंदना श्रीवास्तव, केशव तिवारी, कृष्ण कुमार सिंह, विनोद कुमार, जितेंद्र पाठक, ब्रह्मदेव वर्मा, मिथिलेश सिंह, दिवाकर पांडेय, लोकेश कुमार, कैप्टन अरविंद सिंह आदि ने संबोधित किया।
रिपोर्ट: लल्लन बागी 

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा