गंदगी व बदहाली का बयां करता रसड़ा का 25 बेड वाला अस्पताल स्वयं बीमार


दुर्गन्ध से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है बना
रसड़ा(बलिया)। सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के लिए लाखो करोड़ों रूपये पानी की तरह वहा रही है। लेकिन रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वच्छता का दावा खोखला देखने को मिल रहा है। हकीकत यह कि रसड़ा समुदाय की स्वास्थ्य केन्द्र में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है और इस अस्पताल की बदहाली की कहानी बयां कर रही है जिससे 25 शैया (बेड) का अस्पताल स्वयं बीमार दिख रहा है।

 उत्तर प्रदेश सरकार जहां ओर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओ को हाई-टेक बनानेऔर स्वच्छ भारत अभियान के जरिए अस्पतालो को संक्रमण मुक्त रखने का दावा कर रही। वहीं बलिया जनपद के औद्योगिक ऐतिहासिक पौराणिक नगर रसड़ा का समुदायकी स्वास्थ्य केन्द्र ( CHC) इन दावो की कड़वी सच्चाई बयां कर रहा है। जिसे 25 बेड (शैया) वाले इस स्वास्थ्य केन्द्र वर्तमान में बीमार हो चुकी है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर की साफ सफाई नामुमकिन है जिसका परिणाम अस्पताल के पिछले हिस्से में कूड़ा का अंबार लगा हुआ है। इस गंदगी के लगे अम्बार जिसका साफ सफाई न होने से वार्डो मेंं दुर्गन्ध से संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। स्वास्थ्य लाभ के लिए आये मरीज या मरीज़ के लिए और भी घातक सावित हो सकता है। इस भीषण गर्मी मेंं पेय जल का संकट है जिसमें (वाटर कुलर) आरो प्लांट शो पीस बना हुआ है। इस स्वास्थ्य केन्द्र के जिम्मेदार सी एच सी अधिक्षक- शुषं की तरह पड़े रहते है। 

इस संबंध अवगत कराने पर उनके कानो में जूं तक नही रेगंता है। हालत यह की इससे अस्पताल में अच्छे डाक्टर सर्जन नही है। डाक्टरो की कमी है। सफाई कर्मचारी नही सिर्फ एक सफाई कर्मचारी के सहारे यह अस्पताल निर्भर है। जबकि प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बड़ी बड़ी डिगं हांकते हुए सुविधा देने के बात कही और चले गये। हांलाकि कुछ आधुनिक नये मशीन जो जांच के लिए आयी है वह रखा है कोई जानकारी नही है कि उसका प्रयोग हो। रसड़ा समुदायकी स्वास्थ्य केन्द्र जिसे आज भी बीमार है उसका बीमारी जाने का दूर-दूर तक नजर नही आ रहा है आलम यह कि इस अस्पताल में क्षेत्र के आलावा आस पास के जिलों आंशिक स्थानों जैसे मऊ, गाजीपुर देवरिया जिले से मरीज आते है और निराश होकर दूसरे जगह चले जाते है। आपको बता दे कांग्रेस के सरकार के समय में विधायक स्व हरदेव राम व सांसद कल्पना राय नें विकास के मद में रसड़ा अस्पताल को 25 बेड का सुविधा की व्यवस्था की उसके बाद बसपा तथा सपा की सरकार बनी बिगड़ी लेकिन लूट खशोट के चलते आज तक कोई सुविधा न अच्छे डाक्टर की तैनाती की गई।

यही हाल इस सरकार में है मंत्री आते है और अपना विकास या सरकारी प्रोटोकाल बनवाकर समुदाय केन्द्र का निरीक्षण केन्द्र बहाने सरकारी खर्चे पर रिश्तेदारी निभा कर इस क्षेत्र केन्द्र लोगो सुविधाजनक अस्पताल का ख्वाब लालीपप दिखा कर चले जाते है। जिससे इस अस्पताल का सही सुधि लेने वाला नही लगता है कि कोई है। जिससे प्रदेश में जिस उम्मीद से भाजपा की सरकार लोगो ने बनाया है उसे निराशा लग रहा है।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा