विश्व प्रसिद्ध फाल्गुनी राजगद्दी का भगवा परिषद ने किया स्वागत
राजगद्दी शोभायात्रा का शुभारंभ बरेली के महापौर उमेश गौतम एवं अन्य द्वारा आरती के उपरांत हुआ
बरेली। विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर बमनपुरी स्थित 166वीं फाल्गुनी रामलीला में रावण वध के बाद श्रीराम जी की राजगद्दी यात्रा नृसिंह मंदिर से शुरू हुई। इस शोभायात्रा का भगवा परिषद द्वारा लोकतंत्र सेनानी स्व. ओम प्रकाश आर्य मार्ग पर भव्य स्वागत किया गया।
राजगद्दी शोभायात्रा का शुभारंभ बरेली के महापौर उमेश गौतम एवं क्षेत्रीय पार्षद सर्वेश रस्तोगी एवं पूर्व पार्षद महेश पंडित एवं व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा एवं कमेटी अध्यक्ष राजू मिश्रा द्वारा आरती के उपरांत हुआ।
भगवा परिषद के इस स्वागत समारोह में सर्वश्री संतोष उपाध्याय, सुनील सक्सेना मिलन, दिवाकर आर्य, डॉक्टर सुबोध अस्थाना, रक्ष पाल सिंह, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, डब्बल भटनागर, सचिन कंचन, आलोक सक्सेना, अवधेश कुमार सिंह, विमल सक्सेना, दीपक सक्सेना, प्रदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment