राम सीता विवाह के दिव्य प्रसंग को सुन श्रद्धालु हुए भाव विभोर

नव दिवसीय नव कुंडीय सहस्र चंडी महायज्ञ के छठवा दिन
रसडा (बलिया)। रसड़ा के सुल्तानीपुर गांव में आयोजित नव दिवसीय नव कुंडीय सहस्र चंडी महायज्ञ के छठे दिन भी हजारों की संख्या श्रद्धालुगण मंडप की प्रभु श्रीराम का जयघोष करते हुए पूरे मनोयोग के साथ परिक्रमा करते हुए नजर आए। यज्ञ के मुख्य आचार्य अश्विनी पाराशर जी के नेतृत्व में आचार्यगणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं शंखनाद से पूरा यज्ञ स्थल भक्तिमय माहौल में सराबोर हो उठा। 

श्री राम कथा  गायन हेतु पधारी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा प्रवाचिका पंडित गौरंगी गौरी जी ने राम सीता विवाह कथा, जनकपुर के धनुष यज्ञ, भगवान राम द्वारा शिव धनुष तोड़ने और सीता जी द्वारा वरमाला डालने के दिव्य प्रसंग को बड़े भाव और मधुर स्वर में श्रद्धालुओं को सुनाया। कथा में आगे उन्होंने कहा कि राजा जनक जी के शर्त के अनुसार कोई भी राजा शिव धनुष को नहीं तोड़ पाया। प्रभु श्री राम ने गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से शिव धनुष को तोड़ा और माता सीता ने हर्षित होकर श्रीराम के गले में वरमाला पहनाया। तत्पश्चात राम सीता विवाह संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे इसलिए बेटा और बेटी में फर्क करना बंद करो। नहीं तो आने वाले दिनों में बहु मिलना असंभव हो जाएगा। 

श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए उन्होंने दहेज प्रथा को समाप्त करने पर भी जोर दिया। आगे उन्होंने कहा कि कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं है। पुराणों में भी कहा गया है कि एक कन्यादान का फल एक अश्वमेघ यज्ञ के बराबर होता है, इसलिए किसी भी बेटी को कष्ट मत दो, जिस घर में बहू का अपमान होता है उसे घर में लक्ष्मी का वास कभी नहीं होता है। 

राम कथा में पधारें लोकप्रिय जननायक देवरिया सदर के विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने आरती में भाग लिया। उन्होंने धार्मिक उद्बोधन से यज्ञ में शामिल सभी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मुख्य आयोजनकर्ता श्री गोविंद नारायण सिंह, ऋषि राज सिंह, कृष्णा राज सिंह, राज लक्ष्मी सिंह एवं श्रीमती मीरा सिंह सहित हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन