राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत फाइलेरिया उन्मूलन जागरूकता अभियान का आयोजन

प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए किया गया प्रेरित
दुबहड (बलिया)। कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहड में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में तृतीय एक दिवसीय कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत फाइलेरिया उन्मूलन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहड की महिला चिकित्सकों के द्वारा स्वयंसेवकों को फाइलेरिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उससे संबंधित दवाइयो का वितरण किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने चयनित ग्राम भरसर में फाइलेरिया से संबंधित जन जागरूकता अभियान चलाया तथा लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही साथ स्वयंसेवकों के द्वारा सार्वजनिक स्थलों महाविद्यालय परिसर एवं चयनित ग्राम में साफ -सफाई अभियान चलाया तथा कुडा / कचरा एकत्र कर उचित स्थान पर निस्तारित किया गया एवं लोगों को गिला और सूखा कचरे को अलग-अलग रखने तथा प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया। 

संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य श्री आशुतोष कुमार सान्याल जी के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अंबुज कुमार के द्वारा किया गया।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन