गवर्नमेंट जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान बक्सर का विद्यार्थियों ने किया भ्रमण
वैज्ञानिक शोध प्रयोगशालाओ के भ्रमण एवं वैज्ञानिक व्याख्यान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बक्सर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक के मार्गदर्शन में जिला विज्ञान क्लब बलिया द्वारा वैज्ञानिक शोध प्रयोगशालाओ के भ्रमण और वैज्ञानिक व्याख्यान कार्यक्रम गवर्नमेंट जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान बक्सर में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ आशुतोष कुमार सिंह डेंटल सर्जन एवं उपाध्यक्ष बिहार डेंटल एसोसिएशन, डॉ सत्य नारायण सिंह, मुहम्मद आफताब आलम इदरीस प्राचार्य जीo एनo एमo संस्थान बक्सर ने दीप प्रज्वलन कर किया।
कार्यक्रम में जनपद के सहजानंद इंटर कॉलेज, भरौली इंटर कॉलेज, एम एन बी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सेंट पाल राधिका इंटरनेशनल स्कूल, सेवा सदन स्कूल कथरिया, जमुना राम मेमोरियल स्कूल, होली फेथ कॉन्वेंट स्कूल फेफना, विहान विद्यापीठ, आर के मिशन स्कूल सागरपाली, राजकीय इंटर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज के विभिन्न लैब में ले जाकर प्रिंसिपल डॉ आफताब आलम की उपस्थिति में और साथ ही साथ वहां के नर्सिंग प्रवक्ता चाइल्ड हेल्थ जागृति सिंह, नर्सिंग प्रवक्ता मेंडवाइफरी सरोजनी श्वेता सिन्हा दास, प्रभारी मानसिक चिकित्सा झबबु राम ने भ्रमण कराया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक डॉक्टर आफताब आलम द्वारा मेडिकल से जुड़े हुए हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट के बाद नर्सिंग प्रोफेशन यूज करने से क्या फायदे हैं उसके बारे में बखूबी बताया।
नर्सिंग स्कूल के जीवन एवं विद्यार्थियों को भी बुला कर उनको नौकरी कैसे मिल सकती है, की जानकारी दी गई। स्कूल के प्रतिभागी बच्चों को मिडवाइफरी एवं कम्युनिटी हेल्थ, न्यूट्रीशन लैब, केमिस्ट्री लैब, माइक्रोबायोलॉजी लैब, लाइब्रेरी के साथ-साथ एंटीनेटल विजिट अपोजिट पोस्टपार्टम फैमिली प्लानिंग कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग के सब सेंटर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्टाफ के बारे में जानकारी दी गई।
वही एनाटोमी लैब में कंकाल तंत्र एवं प्रत्येक तंत्र के बारे में जैसे रिप्रोडक्टिव सिस्टम, एंडोक्राइन सिस्टम, कार्डियो वैस्कुलर सिस्टम, मस्कुलर सिस्टम, विस्तारित सिस्टम के बारे में जानकारी दिया गया।
मिडवाइफरी में लेबर हॉस्पिटल में होने वाले स्टरलाइजेशन के साथ- साथ किस तरीके से हॉस्पिटल प्रबंधन किया जाता है एवं मां के साथ-साथ शिशु का देखभाल कैसे किया जाना है उसको भी बखूबी बताया गया। यह जानकारी गवर्नमेंट जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान के नर्सिंग स्टाफ और प्रवक्ता के द्वारा दिया गया।
बच्चों के बीच में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करके क्विज कराया गया, जिससे पता चले कि बच्चे का रुझान मेडिकल क्षेत्र में आने के लिए प्रोत्साहित करना हैं। जिला विज्ञान क्लब के सह समन्वयक सुधीर कुमार सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम का संचालन किया। समन्वयक अतुल कुमार ने उपस्थित सभी का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जिला विज्ञान क्लब द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
Comments
Post a Comment