विज्ञान लोकप्रियकरण एवं जागरूकता कार्यक्रमों अंतर्गत राष्ट्रीय गणित दिवस का हुआ आयोजन
एम एन बी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हुई गणित एवं विज्ञान मॉडल, पोस्टर प्रतियोगिता एवं गणित प्रश्नोत्तरी
बलिया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तरप्रदेश के तत्वावधान में जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक के मार्गदर्शन में जिला विज्ञान क्लब बलिया द्वारा प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामनुजन की जयंती के परिप्रेक्ष्य मे राष्ट्रीय गणित दिवस पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एम एन बी मेमोरियल पब्लिक स्कूल नसीरपुर मठ, कोटवा नारायणपुर में किया गया। इस कार्यक्रम मे विभिन्न विद्यालयों के भारी संख्या में छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभागिता की।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी देवराज पटेल और विशिष्ट अतिथि एस आई धनंजय सिंह चौकी इंचार्ज कोरटाडीह, पूर्व प्राचार्या डॉ प्रतिभा त्रिपाठी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवराज पटेल ने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है ऐसे कार्यक्रमों से इनको एक प्रेरणा मिलती है। धनंजय सिंह चौकी इंचार्ज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणित के बारे में अनावश्यक तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है यह हमारे दैनिक जीवन से जुड़ी हुई है। उन्होंने सूत्र वाक्य देते हुए कहा कि जीवन मे कभी निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि 'कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।'
खुशी शर्मा शिक्षिका ने श्रीनिवासन रामानुजन के जीवन और उनके कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्रहलाद पाण्डे प्रिंसिपल ने सभी छात्र छात्राओं को गणित विषय सीखने में सहज बने रहने की सलाह प्रदान की। जिला विज्ञान क्लब समन्यवयक अतुल कुमार ने राष्ट्रीय गणित दिवस की महत्ता के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि गणित प्रकृति की भाषा है। जिसकी गणित अच्छी है वे अपने जीवन को अच्छी तरह से निर्वहन करने मे सक्षम है।
गणित के विशेषज्ञ शिक्षक डॉ धीरज कुमार सिंह ने घन मूल निकालने के सरल तरीके, त्रिकोण मिति के सूत्र बनाने के तरीके पर प्रयोगो के माध्यम से प्रकाश डाला साथ ही गणित के रोचक उपयोग बताते हुए रेखागणित को सुगम बनाने के तरीके बताए, साथ ही बीजगणित एवं व्यवहार गणित के विषय मे रोचक जानकारी प्रदान की।
इस दौरान उन्होंने छात्रों को रामानुजन के गणित मे योगदान के बारे में जानकारी देने का कार्य किया। इस दौरान गणित और विज्ञान मॉडल, पोस्टर प्रतियोगिता एवं गणित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। मूल्यांकन समिति के सदस्य डॉ प्रतिभा त्रिपाठी, शिव प्रकाश राय, शौरभ राय सम्मिलित रहे, सभी विजेता बच्चों और प्रतिभागियों को मोमेंटो, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजीव जायसवाल बालिका शिक्षा संस्थान, बालकृष्ण राय, अमित सिंह राधिका इंटरनेशनल स्कूल, ओम बच्चन सिंह यादव, ज्ञानेंद्र कुमार राय, संतोष यादव, प्रेम प्रकाश राय सहजानंद स्कूल, अमिताभ राय, बिनोद जायसवाल, पूर्व प्रधान और राष्ट्रपति से सम्मानित निशा राय सहित अनेक शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब बलिया के सह समन्वयक सुधीर कुमार सिंह ने तथा अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक डॉ ओम प्रकाश सिंह ने किया।
Comments
Post a Comment