बलिया नगर के विभिन्न क्षेत्रों में ज्योति कलश रथ यात्रा रही भ्रमण पर
आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का सशक्त माध्यम बन रही है ज्योति कलश रथ यात्रा
बलिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 फरवरी दिन बुधवार को बलिया नगर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रातःकाल से भ्रमण पर रही।
यात्रा बलिया नगर के विभिन्न वार्डों में हरपुर पुरानी बस्ती, पवहारी बाबा का मंदिर, आवास विकास, हनुमान मंदिर, जाटहवा बाबा मंदिर, कालिदास नगर, टैगोर नगर, आनंद नगर, तीखमपुर, पार्क इन होटल, बहादुरपुर, देवकली, टकरसन, पटखौली, परिखरा, महावीर हॉस्पिटल, काशीपुर,
शिवपुरी कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, काजीपुरा, मिढ़ी, हरपुर नई बस्ती, जज कॉलोनी, कालिंदी नगर आदि क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क करते हुए मनुष्य में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग के अवतरण का दिव्य संदेश दिया।
यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर गायत्री परिवार के परिजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा ज्योति कलश का श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया गया तथा युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्रनाथ चौबे, जिला समन्वयक रवींद्रनाथ पांडे, दिनेश पांडे, शांति देवी, शैल पांडे, कमला गुप्ता, सुनीता जी, लाल मुन्नी राय, पुष्पा मिश्रा,
तारा गुप्ता आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह ज्योति कलश रथ यात्रा सामाजिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का सशक्त माध्यम बन रही है।
Comments
Post a Comment