रंगोत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के विविध रंग लेकर आए: प्रो. संजीत

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति ने दी होली की शुभकामनाएं
बलिया। रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने विश्वविद्यालय परिवार के समस्त अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधार्थियों, एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

माननीय कुलपति ने कहा कि होली का यह उत्सव हमारे जीवन में प्रेम, सौहार्द, आपसी भाईचारे और नई ऊर्जा का संचार करता है। यह पर्व हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के प्रति सद्भाव, सहयोग और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए माननीय कुलपति ने कहा कि यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता के विविध रंग लेकर आए तथा हम सब मिलकर ज्ञान, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर रहें। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा