पटना में चिकित्सकों के महासम्मेलन मे शामिल हुए बलिया के डॉ. भैया ए.के. सिंह
एपिकॉन 2026: सम्मेलन का पटना में हुआ आयोजन
बलिया। बिहार की राजधानी पटना में एपिकॉन 2026 सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस चार दिवसीय सम्मेलन में देश भर के लगभग हजारों चिकित्सक भाग लिया, जिसमें चिकित्सा क्षेत्र के नवीनतम शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियां और तकनीकी नवाचार पर चर्चा की गई।
सम्मेलन के दौरान, विशेषज्ञ चिकित्सक अपने अनुभव साझा किया और जटिल बीमारियों के बेहतर इलाज के लिए नई संभावनाओं पर मंथन किया गया। इस अवसर पर बलिया के डा. भैया ए.के सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन चिकित्सा क्षेत्र को नई दिशा देते हैं और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक होते हैं।
कहा कि यदि किसी मरीज या किसी को डायबिटीज या हाइपरटेंशन या फीवर खांसी की भी बीमारी हो तो उसको चिकित्सा से परामर्श करके ही दवा लेनी चाहिए।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता
Comments
Post a Comment