ज्योति कलश रथ यात्रा बलिया नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रही भ्रमण पर

क्षेत्रवासियों द्वारा ज्योति कलश का श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया गया 
बलिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 फरवरी दिन शनिवार को बलिया नगर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रातःकाल से भ्रमण पर रही। 

यात्रा बलिया नगर के विभिन्न वार्डों में संजय गुप्ता, चमन सिंह बाग रोड, बबलू गुप्ता, बिचला घाट , सारंग होटल, जय राम जयसवाल पेंट हाउस, लोहा पट्टी रोड, दिनेश प्रसाद गुप्ता, सिनेमा रोड, गुरु वक्त सिंह न्यू पंजाबी ड्रेस, प्रकाश मेडिकल, ओमप्रकाश बालाजी, सिनेमा रोड, मुकेश जी प्रकाश सिंथेटिक, नया चौक, बद्री विशाल जी, पीयूष स्टूडियो, भृगुजी मंदिर, ओमप्रकाश वर्मा जापलिंगगंज , लक्ष्मण गुप्ता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, जापलिंग गंज, प्रिंस जी नंदू जी, माल गोदाम रोड, 

गृहशोभा चौक, स्टेशन रोड, जापलिंगगंज, साड़ी महल, बटे कृष्ण अग्रवाल, केशव प्रसाद गुप्ता हैंडलूम, चौक, राधे राधे रेडीमेड, बाबू भैया अग्रवाल, गुरुद्वारा रोड, सागर सिंह राहुल कांग्रेस नेता, गुरुद्वारा रोड संतोष गुप्ता घी तेल इंटरप्राइजेज, गुरुद्वारा रोड, हरि नारायण गुप्ता गल्ला मंडी, पंजाब उलेन सिविल लाइन पप्पू जी सिविल लाइन सरोज सिंह विजयपुर, परिखरा, वार्डो में व्यापक जनसंपर्क करते हुए मनुष्य में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग के अवतरण का दिव्य संदेश दिया। 

यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर गायत्री परिवार के परिजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा ज्योति कलश का श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया गया तथा युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्रनाथ चौबे, जिला समन्वयक रवींद्रनाथ पांडे, दिनेश पांडे, सत्यदेव गुप्ता (पप्पू जी), कंचन उपाध्याय, रत्ना सिंह, कमला गुप्ता आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह ज्योति कलश रथ यात्रा सामाजिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का सशक्त माध्यम बन रही है।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा