चन्द्रशेखर आजाद के विचारों से युवा पीढ़ी को लेनी चाहिए सीख: श्रीरामजी ठाकुर

क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद के बलिदानी दिवस पर हुई विचार गोष्ठी
बलिया। क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद के बलिदानी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बलिया के मालवीय मुरली बाबू के पुराने साथी 85 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी श्रीरामजी ठाकुर के नेतृत्व में टी0डी0 कालेज चौराहा स्थित मुरली मनोहर उपवन एवं सांस्कृतिक केन्द्र के समक्ष शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विचार गोष्ठी सम्पन्न हुई तथा महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता की गयी। 

वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीरामजी ठाकुर ने बताया कि क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद के विचार आज भी प्रासंगिक है। वे महान स्वतंत्रता सेनानी थे, उनके विचारों से वर्तमान युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। आगे प्रेसवार्ता करते हुए श्रीरामजी ठाकुर ने कहा कि पिछले दिनों भारत के प्रधानमंत्री मा0 श्री नरेन्द्र मोदी जी को कई अनुमोदिन डिमाण्ड भेजी गयी थी तथा अनुरोध किया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जल्द से जल्द उसकी घोषणा करें तथा अनुमोदित डिमाण्ड को पूर्ण करें। उक्त पत्र का संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने शासन और प्रशासन को क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी की है जो सभी के लिए खुशखबरी का विषय है। अनुमोदित डिमाण्ड का विवरण इस प्रकार है जैसे-19 अगस्त बलिया बलिदान दिवस को राष्ट्रीय मान्यता प्रदान किया जाय। पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल किया जाय। नई पेंशन योजना रद्द किया जाय। यू0पी0एस0 रद्द किया जाय। संविदा कर्मियों का स्थायीकरण किया जाय। शोधार्थियों को रू0 25000/-(रू0 पच्चीस हजार) प्रतिमाह शोध अध्येत्तावृत्ति प्रदान किया जाय। आधार कार्ड की अनिवार्यता व बाध्यता समाप्त किया जाय। मुरली मनोहर के नाम पर केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाय इत्यादि। 

अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षंक संघ के आजीवन सदस्य व संरक्षक तथा टी0डी0 काॅलेज अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सन्तोष प्रसाद गुप्त ने बताया कि अनुमोदित डिमाण्ड को पूर्ण किये जाने को लेकर शासन तथा प्रशासन के द्वारा व्यापक स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा अब इसकी मात्र औपचारिक घोषणा करना शेष रह गयी है। आशा व्यक्त की गयी कि बहुत जल्द ही माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा इसकी घोषणा भी कर दी जायेगी जिससे न सिर्फ कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक, शोधार्थी बल्कि आमजन भी लाभान्वित होगा। समाजसेवी घूराराम जी द्वारा कहा गया कि उनके मो0नं0- 7275910783 पर प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारीगण विगत कई दिनों से सम्पर्क में रहे हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बहुत जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जायेगी। 

उक्त प्रेस वार्ता के माध्यम से उपस्थितजनों द्वारा गुलाल लगाकर खुशी व्यक्त की गयी तथा सभी को धन्यवाद तथा साधुवाद ज्ञापित भी की गयी। उक्त अवसर पर समाजसेवी घूरा राम, जाकिर हुसैन, अजय कुमार गुप्ता, राज अहमद, बब्बन यादव, संजय राय, डाॅ0 फतेह चन्द बेचैन, डाॅ0 विनोद कुमार पाण्डेय, डाॅ0 संतोष यादव, जितेन्द्र यादव, विनय पाण्डेय, सत्यवीर ओझा, गोरख प्रजापति, डाॅ0 प्रदीप जी, अनुप श्रीवास्तव, नन्दू जी वर्मा, सीताराम इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन