बलिया नगर के विभिन्न क्षेत्रों में ज्योति कलश रथ यात्रा का भ्रमण
पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का लिया संकल्प
बलिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी दिन बृहस्पतिवार को बलिया नगर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रातःकाल से भ्रमण पर रही।
यात्रा बलिया नगर के विभिन्न वार्डों में हरपुर नई बस्ती, ओझाछपरा, नयीबस्ती, रामदहीनपुरम, आवास विकास, तिखमपुर, रूपनगर, ईश्वरपुरा, हनुमान नगर, परिखरा शिवमंदिर, रामपुरमहावल, नवीन मंडी, आई.टी.आई. कालोनी, शिवमंदिर आदि वार्डो में व्यापक जनसंपर्क करते हुए मनुष्य में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग के अवतरण का दिव्य संदेश दिया।
यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर गायत्री परिवार के परिजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा ज्योति कलश का श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया गया तथा युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्रनाथ चौबे, जिला समन्वयक रवींद्रनाथ पांडे, दिनेश पांडे, शांति देवी, कंचन उपाध्याय, सुनीता जी आदि की महत्वपूर्ण
भूमिका रही। यह ज्योति कलश रथ यात्रा सामाजिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का सशक्त माध्यम बन रही है।
Comments
Post a Comment