उ.प्र. राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश की तिथि10 मार्च तक बढ़ी
कुल 64 पाठ्यक्रमों में किया गया है प्रवेश प्रारंभ
बलिया। उ०प्र० राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में जनवरी 2026 सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 तक बढ़ाई गई। डॉ० प्रेम प्रकाश कुशवाहा, क्षेत्रीय समन्वयक, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया ने बताया कि जनवरी 2026 सत्र में 24 परास्नातक, 06 स्नातक, 04 जागरूकता प्रमाण पत्र, 07 डिप्लोमा एवं 23 प्रमाण पत्र कार्यक्रमों सहित कुल 64 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ किया गया है।
डॉ० कुशवाहा ने बताया कि जनवरी 2026 सत्र में विश्वविद्यालय द्वारा बी सी ए, गृह विज्ञान एवं डिप्लोमा इन म्यूजियम साइंस कार्यक्रम बलिया, मऊ एवं आजमगढ़ के 187 महाविद्यालयों के अध्ययन केंद्रों पर जनवरी सत्र 2026 से संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को पाठ्यक्रमों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए शिक्षार्थी सहायता पोर्टल (ऑनलाइन) की शुरुआत की गई है। साथ ही क्षेत्रीय केंद्र, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया से सीधे संपर्क भी किया जा सकता है।
डॉ० प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने अध्ययन केंद्र समन्वयकों से अपील की है कि प्रथम वर्ष के नामांकन के लिए पंजीकरण करा चुके विद्यार्थियों तथा द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों का अपना प्रवेश शुल्क 10 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा करा दें।
रिपोर्ट: विनय कुमार
Comments
Post a Comment