धूमधाम से आयोजित किया गया क्रिसमस डे कार्यक्रम

सेवा सदन स्कूल कथरिया में हुआ आयोजन
सोहाव (बलिया)। सेवा सदन स्कूल कथरिया में क्रिसमस डे कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। इसमें स्कूल के बच्चे सेंटा क्लॉज की भूमिका में नजर आए। बच्चों की प्रस्तुति पर उपस्थित सभी ने भी खूब उत्साह बढ़ाया। सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में आए बच्चों ने सभी को मनमोह लिया। 
इस दौरान कई प्रकार की  प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। स्कूल की प्रधानाचार्या सुमन सिंह ने क्रिसमस और नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। स्कूल के प्रबंधक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने सेंटा क्लॉज की भूमिका निभा रहे बच्चों को सम्मानित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

क्रिसमस डे और नव वर्ष पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किरन, दीपशिखा सिंह, अंजली पांडेय, रीया गुप्ता, शबाना खातून, अर्चना, रूबी, प्रणिता, सोनम आदि सभी शिक्षक और बच्चे उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन