धूमधाम से मनाया गया चार्ल्स बैबेज का 234वाँ जन्मदिन

सॉफ्टनेट कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट पर मना कंप्यूटर के जनक का जन्मदिन
सिकंदरपुर (बलिया)। क्षेत्र के जलालीपुर चौराहा स्थित सॉफ्टनेट कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट पर कंप्यूटर के जनक चार्ल्स बैबेज का 234वाँ जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। 

इस मौके पर सॉफ्टनेट कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टिट्यूट के प्रबंधक अजय साहनी ने बताया कि हमारे संस्थान और सॉफ्टनेट कंप्यूटर की सभी ब्रांचो पर लगभग 2007 से लगातार कंप्यूटर के जनक "चार्ल्स बैबेज" का जन्मदिन प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज कंप्यूटर का प्रयोग पूरी दुनिया कर रही है आज पूरा विश्व कंप्यूटर से संचालित हो रहा है और सभी लोग आज कंप्यूटर पर पूर्णरूप से निर्भर है जो लोग शिक्षित एवं बेरोजगार हैं। वह कंप्यूटर का एक छोटा सा कोर्स करके अपने कैरियर को आसानी से सफल बना सकते हैं। आज सॉफ्टनेट कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टिट्यूट ने हजारों शिक्षित लड़के_लड़कियों को कंप्यूटर की शिक्षा देखकर उनको नौकरी और रोजगार मुहैया कराया है। 

कहा कि आज के युग में यदि कोई कंप्यूटर की जानकारी नहीं रखता है तो उसका कैरियर अधूरा है। शिक्षित हो या फिर अशिक्षित हो आने वाले समय में कंप्यूटर की जानकारी एवं कंप्यूटर शिक्षा पूर्ण रूप से अनिवार्य हो जाएगी अर्थात जो कंप्यूटर नहीं जानता है उसका जीवन असहज हो सकता है। सॉफ्टनेट कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टिट्यूट के प्रबंधक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा केक काटकर कंप्यूटर के जनक चार्ल्स बैबेज का जन्मदिन मनाया गया। 

जन्मदिन कार्यक्रम में अंजली गौतम, अमृता वर्मा, किरण साहनी, संजना साहनी, रितेश कुमार राजभर, सलोनी साहनी, श्रीजल गुप्ता, विकास कुमार मौर्य, अर्पण बरनवाल, शौर्य कुमार राय, शिवम कुमार भारती, रानी साहनी, मंजय कन्नौजिया, हर्ष राय, विशाल साहनी आदि छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा