अजय राय जी का संघर्ष एवं नेतृत्व हर कार्यकर्ता को देता है ऊर्जा: सागर सिंह राहुल

दिव्यांग जनों के हाथों केक काट मनाया गया कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जन्म दिन 
बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के उपाध्यक्ष सागर सिंह राहुल के गुरुद्वारा रोड स्थित आवास पर आज दिनांक 7 अक्टूबर दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी का जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर दिव्यांग जनों के हाथों केक काट उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

इस दौरान सागर सिंह राहुल ने कहा कि अजय राय जी सुख-दुख में सबके साथी, अन्याय के खिलाफ सदा मुखर, जनता के हक़ की आवाज़ लड़ते आ रहें है। जिससे कार्यकर्ता सहित पार्टी में नया संचार उत्पन्न हो रहा है। इनका संघर्ष और नेतृत्व प्रदेश के हर कार्यकर्ता को ऊर्जा देता है।

इस मौके पर राज प्रकाश, राजा शर्मा, राजकुमार पटेल, रोहित शर्मा शर्मा, पंकज वर्मा, अशोक ठाकुर समीर अख्तर, राहुल माझिल, आकाश गुप्ता आर्यन, गोलू कुमार, एकलाख अहमद इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा