भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के तहसील इकाई के कार्यकारिणी का हुआ गठन
तहसील अध्यक्ष मतलूब अहमद व महामंत्री बने संजय शर्मा
रसड़ा (बलिया)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ तहसील इकाई रसड़ा की बैठक कस्बा के प्यारेलाल चौराहा स्थित तहसील कार्यालय पर हुई। जिसमे संगठन को सशक्त एवं गतिशील बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष द्विग्विजय सिंह के देखरेख में तहसील इकाई के कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमे सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष पद के लिए मतलूब अहमद, संरक्षक शिवानंद जायसवाल (वागले जी), उपाध्यक्ष सुरेश चंद, मनोज कुमार गुप्ता (झब्बू जी), महामंत्री संजय शर्मा, मंत्री अखिलेश सैनी, जितेंद्र कुमार यादव (सिंटू जी), कोषाध्यक्ष हरिन्द्र वर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गोपाल जी गुप्त, ओमप्रकाश वर्मा, श्रीमन नारायण उपाध्याय, विनोद सोनी, जफर अहमद, लल्लन बागी, अशोक वर्मा व जिला कार्यकारिणी हेतु नामित सदस्य के रूप में विनोद कुमार शर्मा व देवनारायण प्रजापति चुने गए। अध्यक्षता मतलूब अहमद तथा संचालन संजय शर्मा ने किया।
रिपोर्ट: लल्लन बागी
Comments
Post a Comment