रसड़ा के प्रत्रकारो ने बैठक कर बनाई रणनीति

दूसरे संगठन से जुड़ नयी कार्यकारिणी का गठन किये जाने का लिया निर्णय
रसड़ा (बलिया)। स्थानीय पत्रकारों की एक बैठक मिशन रोड स्थित मतलूब अहमद के आवास पर मंगलवार की अपराहन हुई। जिसमें विगत दिनों हुई ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई रसड़ा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष के असंवैधानिक कृत्यों से खिन्न होकर लगभग दो तिहाई सदस्यों के सामूहिक रूप से इस्तीफे के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा की गयी। 

इस दौरान सभी सदस्यों ने अति शीघ्र दूसरे संगठन से जुड़ कर नयी कार्यकारिणी का गठन किये जाने का निर्णय लिया। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार शिवानंद जायसवाल (वागले) ने कहा कि जहां पत्रकारों के मान सम्मान व संवैधानिक दायित्वों का अभाव जिस संगठन में हो वहां रहने का कोई मतलब ही नहीं है। कहा कि जल्द ही रसड़ा में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस मौके पर मतलूब अहमद, गोपालजी गुप्ता, हरिंद्र वर्मा, सुरेश चंद, विनोद शर्मा, अखिलेश सैनी, संजय शर्मा, बृजेश सिंह, लल्लन बागी आदि रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार दिग्विजय सिंह व संचालन संतोष द्विवेदी ने किया।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन