प्रेम भाईचारा और सदभाव का नाम ही है होली: वेद प्रकाश सक्सेना
कायस्थ महासभा बरेली द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम संपन्न
बरेली। होली का पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम को बढ़ाने वाला है यह पर्व ऊँच नीच ग़रीब अमीर के भेदभाव को दूर करता है। यह विचार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना कातिब जी ने कायस्थ महासभा बरेली द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में रखे।
कार्यक्रम में पधारे वृंदावन पीठ के पीठाधीश्वर सच्चिदानंद स्वामी जी ने समाज के लोगों से एकजुट रहने की अपील की। कार्यक्रम में राधा कृष्ण की झांकी ने लोगों के मन को मोह लिया इसके अलावा छोटे छोटे बच्चों के नृत्य ने उपस्थित लोगों को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया ग्रुप डांस क्विज प्रतियोगिता के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश के वन राज्य मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार, संजीव सक्सेना जी, शिव कुमार बरतरिया, डॉ शिव कुमार, अश्विनी कमठान, धर्मेंद्र सक्सेना, डॉक्टर सुबोध अस्थाना, राजेश सक्सेना पुन्नू ज्वैलर्स, आशीष सक्सेना, विकास सक्सेना नीटू, अमित सक्सेना मिठ्ठ, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, सुंदरम सक्सेना गोलू, राजीव सक्सेना, आदित्य सक्सेना हनी, अभिषेक नाथ, रश्मि प्रधान, बबिता रेक्रीवाल, किरन सक्सेना, रजनी सक्सेना, शालू सक्सेना सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन अनूप सक्सेना एवं रवि सक्सेना ने किया।
Comments
Post a Comment