जेएनसीयू में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

छात्राओं को चिकित्सकीय परामर्श के साथ प्रदान की गई स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के अष्टम् दीक्षांत समारोह के अवसर पर आयोजित दीक्षोत्सव कार्यक्रमों की शृंखला में सोमवार को अकादमिक भवन में महिला अध्ययन केन्द्र एवं सांस्कृतिक समिति के द्वारा आगामी 'माँ- बेटी' सम्मेलन हेतु बेटियों के लिए रक्त/ स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। 

इस शिविर मे परिसर की छात्राओं के रक्तचाप, मधुमेह, सीबीसी की जाँच चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार, डॉ. निकिता सिंह तथा डॉ. मधुलिमा के नेतृत्व में की गई। मेडिकल टीम में शहबानो परवीन, प्रशांत कुमार राय, राजकुमार, कृष्णा रावत, शुभम भारती, आशा सिंह, अभिषेक कुमार के द्वारा की गयी और छात्राओं को निःशुल्क दवा वितरित की गयी। 

इस कार्यक्रम में 42 छात्राओं को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की गई। इस अवसर पर कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य छात्राओं को समय पर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बालिकाओं से स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने का आग्रह किया।

 इस कार्यक्रम का आयोजन महिला अध्ययन केन्द्र की संयोजिका डॉ. रंजना मल्ल तथा दीक्षोत्सव की समन्वयक डॉ. रजनी चौबे के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. स्मिता, सुश्री मंशा ने सहयोग किया, डॉ. सरिता एवं डॉ. सौम्या, सह समन्वयक मौजूद रहीं।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा