जेएनसीयू में दीक्षोत्सव के दूसरे दिन हुए विविध आयोजन

काव्य लेखन, पेंटिंग एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षान्त समारोह के अंतर्गत कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में बुधवार को परिसर में काव्य लेखन, पेंटिंग एवं एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रतिभागी 65 विद्यार्थियों ने देश-प्रेम, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण व सामाजिक चेतना जैसे विषयों पर काव्य लेखन किया। 

काव्य लेखन प्रतियोगिता की समन्वय समिति में डॉ. अभिषेक मिश्र, डॉ. दिलीप मद्धेशिया, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. अमर जबकि चित्रकला एवं देशभक्ति गीत कार्यक्रम के समन्वय समिति में डॉ. सरिता पाण्डेय, संतोष तिवारी एवं विजय प्रकाश पाण्डेय सम्मिलित रहे। पूरे कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. रजनी चौबे एवं सह-समन्वयक डॉ. सौम्या तिवारी रहीं। कार्यक्रम के अंत में निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

दीक्षोत्सव के अंतर्गत समाज कार्य विभाग द्वारा ब्रह्माइन, अपायल एवं बसंतपुर के प्राथमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं कम्पोजिट विद्यालयों में चित्रकला, भाषण एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8 तथा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। मेरी माँ, मेरा सपना, शिक्षा का महत्व, जल ही जीवन है, पर्यावरण संरक्षण, मोबाइल के फायदे और नुकसान, डिजिटल इंडिया, बाल विवाह, प्रदूषण मुक्त भारत तथा महान स्वतंत्रता सेनानी जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, लेखन कौशल, सामाजिक जागरूकता तथा अभिव्यक्ति क्षमता का विकास करना था।

इस अवसर पर समाज कार्य विभाग के प्राध्यापकगण, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रेम भूषण यादव एवं डॉ. रूबी एवं डॉ. अम्रतन गौतम एवं समाज कार्य विभाग के विद्यार्थी तथा विद्यालय परिवार के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-