वाणिज्य विभाग के मिस्टर फ्रेशर आदर्श एवं मिस फ्रेशर चुनीं गयीं नेहा

जेएनसीयू में अंग्रेजी, वाणिज्य और प्रबंध शास्त्र विभाग में नवागत विद्यार्थियों का स्वागत समारोह
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के जय प्रकाश नारायण सभागार में वाणिज्य और प्रबंध शास्त्र विभाग के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शुभारंभ निदेशक शैक्षणिक डॉक्टर पुष्पा मिश्रा और विश्वविद्यालय की कुलानुशासक डॉ. प्रियंका सिंह और विश्वविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता और विभागाध्यक्ष डॉ. विनीत सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन कर और मां वाग्देवी और जननायक चंद्रशेखर जी के चित्रपट पर पुष्पार्चन करके किया गया।

 निदेशक शैक्षणिक ने विद्यार्थियों उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष डॉ. विनीत सिंह ने विद्यार्थियों को कौशलपरक शिक्षा की ओर उन्मुख होने के  लिए प्रेरित किया। वाणिज्य विभाग के मिस्टर फ्रेशर आदर्श और मिस फ्रेशर नेहा चुनीं गयीं। 
इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विजय शंकर पाण्डेय, डॉ.नीलमणि त्रिपाठी, डॉ. विवेक कुमार के साथ अन्य विभाग के प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पलक सिंह और खुशी सिंह ने  किया।

अंग्रेज़ी विभाग में एम.ए. के विद्यार्थियों के लिए स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों एवं संवादात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एक तरफ जहाँ नवागंतुक विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया, वहीं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल करियर के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

 इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों डॉ. सरिता पाण्डेय, डॉ. दिलीप मद्धेशिया और डॉ. नीरज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, निरंतर अध्ययन, सकारात्मक सोच और मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. विनीत सिंह सहित बड़ी संख्या में परिसर के शिक्षक भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन