स्कूल बैंड प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर उदयभान रहा प्रथम

स्कूल बैंड प्रतियोगिता 2026 का राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के प्रांगण में हुआ आयोजन 
बलिया। समग्र शिक्षा (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया मनोज कुमार मिश्र के निर्देशानुसार स्कूल बैंड प्रतियोगिता 2026  का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के प्रांगण में  प्रधानाचार्य शशि प्रकाश राय के दिशा निर्देश में सम्पन्न हुआ।

 स्कूल बैंड प्रतियोगिता के जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ इफ्तेखार खान ने बताया कि स्कूल ब्रास बैंड प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर उदयभान एवं बालक वर्ग में महर्षि वाल्मीकि विद्यामंदिर काजीपुरा बलिया के छात्रों ने प्रथम तथा राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि इस बैंड प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में देश प्रेम की भावना जागृत करना है पठन पाठन के साथ-साथ सर्वांगीण विकास के लिए शासन द्वारा इस प्रकार के आयोजन स्कूली बच्चों में कराया जाता है।  यह प्रतियोगिता डॉ. इफ्तेखार खान की देखरेख में संपन्न हुई।

 निर्णायक मंडल में प्रवीण कुमार सिंह, प्रियंका सिंह, शमशेर सिंह रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शशि प्रकाश राय, प्रवक्ता अरुल, डॉ अनिमेष कुमार मिश्र, दिनेश गौतम, विनीत कुमार उपाध्याय,अभिलाषा सिंह,महेश मिश्रा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन