कुलपतिजी के निर्देशन में चला एचपीवी टीकाकरण का महाअभियान

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर हुआ किशोरियों का टीकाकरण
बलिया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के सुअवसर पर, विश्वविद्यालय की माननीय कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की प्रेरणा से, एवं माननीय कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल जी के निर्देशन में एचपीवी टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया।

 इस अभियान के अन्तर्गत विश्वविद्यालय एवं जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में  बलिया जनपद के विभिन्न क्षेत्रों राजपूत नेवरी, गांधी आश्रम वार्ड नं.10 , बेदुआँ, रामपुर उदयभान, काजीपुरा हरिजन बस्ती, मिड्ढी  वार्ड नं 06 इत्यादि में 14-15 आयु वर्ग की 52 किशोरियों का टीकाकरण कराया गया। इस अभियान की विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. स्मिता, सहायक आचार्य, समाजशास्त्र विभाग रहीं।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन