जेएनसीयू में सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग आरंभ

आवश्यक प्रपत्रों के साथ उपस्थित होकर काउंसिलिंग कराएं अभ्यर्थी
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग बृहस्पतिवार से आरंभ हो गई है। 

परिसर के स्नातक पाठ्यक्रमों के अंतर्गत बीबीए, बीएफए, बीए- एलएलबी (पंचवर्षीय), बीकाम (बैंकिंग एवं इंश्योरेंस), परास्नातक पाठ्यक्रमों के अंतर्गत एमए हिन्दी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, मध्यकालीन इतिहास, प्राचीन इतिहास, गृहविज्ञान मानव विकास तथा

 आहार एवं पोषण, भूगोल, संगीत गायन, तबला, एमएसडब्लू, एम एससी  भौतिक विज्ञान, पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में  पीजीडीजीएसटी, पीजीडीजेएमसी, पीजीडीटीएचएम, पीजडीवाईएन पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी परिसर में आवश्यक प्रपत्रों के साथ कार्यालय समय में उपस्थित होकर काउंसिलिंग कराएं। यह सूचना प्रवेश प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. प्रियंका सिंह एवं शैक्षणिक निदेशक डॉ. पुष्पा मिश्रा ने दी।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन