अब बलिया में ही होगा कई रोगों का इलाज


राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा श्री सम्मान' से सम्मानित डॉ. संजय तिवारी का क्लीनिक शुरू
बलिया। राजकीय इंटर कॉलेज, जगदीशपुर हॉस्पिटल रोड पर एमबीबीएस, एमडी (मेडिसिन) डॉ. संजय कुमार तिवारी ने अपना क्लीनिक शुरू कर दिया है। मीडिया से बातचीत में डॉ. तिवारी ने बताया कि उनका उद्देश्य बलिया के लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

स्किन, नशा मुक्ति तथा डायबिटीज के विशेषज्ञ डॉ. तिवारी को 'राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा श्री सम्मान' से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें हैदराबाद के अशरफी सत्य साई जनरल हॉस्पिटल सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में जनरल फिजिशियन के रूप में कार्य करने का लंबा अनुभव है।

डॉ. तिवारी ने बताया कि उनके क्लीनिक में पेट, आँत, लीवर, किडनी, पैंक्रियाज, छाती व हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, थाइराइड, न्यूरो संबंधी समस्याएं, नशा मुक्ति, सिर दर्द एवं माइग्रेन, खांसी, जुकाम, बार-बार आने वाला बुखार, मलेरिया, डेंगू आदि का सफल इलाज किया जाता है।

उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के लोगों को डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और नशा मुक्ति जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। "अब बलिया में ही मेरे क्लीनिक पर इन सभी रोगों का इलाज संभव है। आप आएं और सेवा का मौका दें," डॉ. तिवारी ने अपील की।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा