डॉ. राकेश ओरल एण्ड मेडिकेयर सेंटर' का 21 जून को भव्य शुभारंभ

नए नाम एवं नई जगह पर हो रहा शुरू 
बलिया। शहर का जाना-माना 'डॉ. राकेश ओरल एंड डेंटल केयर सेंटर' अब नई जगह और नए नाम के साथ शुरू होने जा रहा है। अब यह 'डॉ. राकेश ओरल & मेडिकेयर सेंटर' के नाम से NCC तिराहा, पेट्रोल पंप के सामने, ICICI बैंक के बगल वाली सड़क पर स्थित होगा। 

इस नए सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार, 21 जून 2026 को शाम 4:00 बजे होना है। नए सेंटर में पहले की तुलना में अधिक सुविधाएं मिलेंगी। यहां डेंटल केयर और ओरल सर्जरी के साथ-साथ जनरल हेल्थकेयर की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। डॉ. पिंकी सिंह, डॉ. अमरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. श्रृष्टि सिंह और डॉ. लोकेश सिंह की अनुभवी टीम मरीजों को सेवाएं देगी।

संचालक डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि मरीजों की बढ़ती मांग और बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से सेंटर को नई जगह पर स्थानांतरित किया गया है। इसे अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन