बाबा साहब की प्रतिमा खंडित करने पर बवाल

पुलिस ने अराजक तत्वों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग किया पंजीकृत
रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रोहन में शनिवार को माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब कुछ अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की नवनिर्मित प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। अराजक तत्वों द्वारा प्रतिमा को क्षति पहुंचाने की खबर फैलते ही ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने  पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना रसड़ा की पुलिस फोर्स और नायब तहसीलदार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा- बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने प्राप्त तहरीर (शिकायत) के आधार पर अज्ञात अराजक तत्वों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग (FIR) पंजीकृत कर लिया है। प्रशासन की देखरेख में खंडित मूर्ति की तत्काल मरम्मत करा दी गई हैं। 

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात दी गई है। प्रशासन ने दोषियों के विरुद्ध सख्त विधिक कार्यवाही का आश्वासन दिया है। प्रशासन ने जनता से धैर्य बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा