मृदुल स्वभाव एवं स्वच्छ छवि वाले व्यक्ति थे छोटेलाल वर्मा

राष्ट्रीय सचिव छोटेलाल वर्मा के निधन पर हुई शोक सभा
रसड़ा (बलिया)।  रा ज भा वि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव छोटेलाल वर्मा( 66) के मृत्यु की सूचना मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गयी। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पी एन तिवारी ने आपात बैठक गांधी पार्क रसडा़ में बुलाये सूचना पर सभी पदाधिकारी सदस्य के आने के पश्चात एक बैठक की।

 बैठक में वक्ताओ ने कहा कि राष्ट्रीय सचिव को मृदुल स्वभाव के स्वच्छ छवि वाले व्यक्ति थे। उनके निधन से पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है। राष्ट्रीय सचिव छोटेलाल वर्मा की मृत्यु वाराणसी में इलाज के दौरान रविवार लगभग 12:00 बजे हो गयी वे कुछ दिनो से विमार चल रहे थे, उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। बैठक के अंत में उनकी आत्मा की शांति के लिए खड़े होकर 2 मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की गई कि इस दुख की घड़ी में परिवार को ईश्वर  साहस प्रदान करें।

 बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पी.एन तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणेश पांडेय, आदित्य कुमार मिश्र, महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष धनुषधारी राम, संयोजक घनश्याम तिवारी, अल्पसंख्यक विकास प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जाकिर हुसैन, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील कुमार सरदासपुरी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा