जेएनसीयू एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु आवेदन प्रारम्भ
30 मई हैआवेदन की अंतिम तिथि, विलम्ब शुल्क के साथ 15 जून तक होंगे आवेदन
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु आवेदन प्रारम्भ हो चुके हैं।
परिसर के स्नातक पाठ्यक्रमों के अंतर्गत बीबीए, बीसीए- एआई, बीएफए, बीए- एलएलबी (पंचवर्षीय), बीएससी- कृषि, बीकाम (बैंकिंग एवं इंश्योरेंस), परास्नातक पाठ्यक्रमों के अंतर्गत एमए हिन्दी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, मध्यकालीन इतिहास, प्राचीन इतिहास, गृहविज्ञान मानव विकास तथा आहार एवं पोषण, भूगोल, संगीत गायन, तबला, शिक्षाशास्त्र, एमकाम, एमएसडब्लू, एम एससी भौतिक विज्ञान, एम एससी कृषि हार्टीकल्चर, एग्रोनॉमी, एनिमल हस्बैंड्री, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन, पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में पीजीडीसीए, पीजीडीजीएसटी, पीजीडीजेएमसी, पीजीडीटीएचएम, पीजीडीवाईएन के साथ सम्बद्ध महाविद्यालयों के एमएससी कृषि अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी, कृषि रसायन एवं मृदा विज्ञान, आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन, एमकाम, एमएड, त्रिवर्षीय एलएलबी, पंचवर्षीय एलएलबी, बीपीएड, बीसीए, बीएससी कृषि, बीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन जेएनसीयू की वेबसाइट से किये जा सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई जबकि विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है। कुलसचिव एसएल पाल ने बताया कि प्रवेश की समस्त प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से संपन्न की जानी है। समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. नीलमणि त्रिपाठी इस प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। प्रवेश प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. प्रियंका सिंह एवं सदस्य डॉ. रूबी, डॉ. प्रज्ञा बौद्ध, डॉ. दिलीप मद्धेशिया एवं डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय हैं।
रिपोर्ट: विनय कुमार
Comments
Post a Comment