समाज के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनने की है जरूरत

जेएनसीयू मे विश्व सामाजिक कार्य दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
बलिया। विश्व सामाजिक कार्य दिवस के उपलक्ष्य में समाज कार्य विभाग, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्पीड संस्था के प्रतिनिधि धनंजय जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सामाजिक कार्य के महत्व पर विस्तार से चर्चा की और विद्यार्थियों को समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. रूबी ने विश्व सामाजिक कार्य दिवस की अवधारणा के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दिवस सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। साथ ही उन्होंने सामाजिक कार्य के क्षेत्र में युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आज के समय में समाज में बढ़ती समस्याओं के समाधान के लिए प्रशिक्षित और संवेदनशील सामाजिक कार्यकर्ता की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया।

इसके अलावा डॉ. प्रेम भाषण यादव ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे नैतिक मूल्यों को अपनाएं और समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। 

वहीं समाज कार्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिश्रा ने अपने उद्बोधन में सामाजिक कार्य की व्यावहारिक उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्य केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को क्षेत्रीय स्तर पर कार्य करते हुए समाज की वास्तविक समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में  छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

टाउन पॉलिटेक्निक के सिविल छात्रों का निर्माणाधीन रोडवेज में औद्योगिक भ्रमण