राष्ट्र प्रेम व अनुसाशन का मार्ग प्रशस्त करता है रासेयो का प्रशिक्षण: मीरा सिंह

श्रीमती फुलेहरा स्मारक महिला पीजी कालेज कमतैला के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन
रसड़ा (बलिया)। प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं के जीवन में राष्ट्रीय सेवा उनमें राष्ट्र प्रेम, अनुशासन एवं नेक इंसान बनने का मार्ग प्रशस्त करता है। जिसे प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षु प्रशिक्षण में सिख व मिले अनुभव को आचारण में उतारकर समाज व राष्ट्र सेवा के नव निर्माण में अपना अद्वितीय योगदान दें रहे हैं। रासेयो का प्रशिक्षण जहां उनका आत्मविश्वास बढ़ता है वहीं उनके व्यक्तित्व विकास को निखारने में सहायक सिद्ध होता है। 

मंगलवार को श्रीमती फुलेहरा स्मारक महिला पीजी कालेज कमतैला-रसड़ा में सात दिवसिय राष्ट्रीय सेवा योजना के समापन समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती फुलेहरा स्मारक ग्रुप आफ कालेजेज कमतैला-रसड़ा की निदेशिका श्रीमती मीरा सिंह ने उपर्युक्त बातें कहीं। इसके पूर्व उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य डा. विनय कुमार गिरी एवं प्रशिक्षुओं संग मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का आगाज किया। शिविर में स्वयं सेविकाओं द्वारा पर्यावरण बचाओं, रक्त दान, अंधविश्वास पर अंजली वर्मा, अन्नू वर्मा, प्रियंका, रानीशाह आदि द्वारा विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

 कार्यक्रम अधिकारी डा. अखिलेश यादव, डा. रवि आशुतोष पांडेय, राजेश तिवारी, अंजनी सिंह, सुनैना गुप्ता, सुमन तिवारी आदि ने भी संबोधित करते हुए प्रशिक्षुओं से अनुभव को आचरण में उतारने का आह्वान किया गया। संचालन अंजली व अन्नू वर्मा ने किया।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

टाउन पॉलिटेक्निक के सिविल छात्रों का निर्माणाधीन रोडवेज में औद्योगिक भ्रमण