अधिवक्ता श्रीरामजी ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम सदर से मिला कबीरम् समाज, मिला आश्वासन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा सात सूत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड की शीघ्र घोषणा किये जाने की किया मांग
बलिया। जनपद के काशीपुर- मिश्र नेऊरी, नगर बलिया के निवासी तथा बलिया के मालवीय मुरली बाबू के बचपन के साथी वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीरामजी ठाकुर (उम्र 85 वर्ष) के नेतृत्व में कबीरम् समाज- बलिया तथा अखिल भारतीय कबीरम् सेवा संघ, गर्जपतिपुरम् के प्रतिनिधिमण्डल नई तहसील स्थित सदर, बलिया के उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सात सूत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड की घोषणा को लेकर उपजिलाधिकारी मा0 श्री तीमराज सिंह से मिला। 

श्रीरामजी ठाकुर ने कहा कि सात सूत्रीय डिमाण्ड की पूर्व में जिलाधिकारी कार्यालय, बलिया, मुख्यमंत्री कार्यालय उ0प्र0, प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली द्वारा कई बार अनुमोदन किया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अब सिर्फ औपचारिक घोषणा किया जाना शेष रह गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीरामजी ठाकुर ने प्रशासनिक सुधार विभाग नई दिल्ली के प्रपत्र पी0एम0ओ0 पी0जी0/डी0/ 2026/0036090 तथा जनसुनवाई सं0- 60000260049395 को रखते हुए उपजिलाधिकारी मा0 श्री तीमराज सिंह से कहा कि सारे मामलों का निपटारा किया जा चुका है। सात्र सूत्रीय डिमाण्ड का कई बार अनुमोदित की जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अब सिफ औपचारिक घोषणा किया जाना शेष रह गया है। अतः आप उक्त प्रपत्र पर जल्द से जल्द आख्या व रिपोर्ट लगाकर शासन व प्रशासन को भेजने का कष्ट करें। जिसका उपजिलाधिकारी मा0 श्री तीमराज सिंह ने आश्वासन दिया है।

सात सूत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड इस प्रकार है। जैसे-
1-19 अगस्त बलिया बलिदान दिवस को राष्ट्रीय मान्यता प्रदान किया जाय। 
2-पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल किया जाय। 
3-नई पेंशन योजना रद्द किया जाय, यू0पी0एस0 रद्द किया जाय। 
4-संविदा/तदर्थ/मानदेय अस्थायी कर्मियों की सेवाओं का स्थायीकरण एवं विनियमितीकरण किया जाय। 
5-शोधार्थियों को रू0- 25000/- (रू0 पच्चीस हजार) शोध अध्येत्तावृत्ति प्रतिमाह प्रदान किया जाय। 
6-आधार कार्ड की अनिवार्यता व बाध्यता समाप्त किया जाय। 
7-मुरली मनोहर के नाम पर केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाय इत्यादि। 

   उक्त अवसर पर यह भी कहा गया कि समाजसेवी घूराराम जी जो लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी भी रह चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी उनके मो0नं0- 7275910783 पर बात करें, मुलाकात करें तथा सभी डिमाण्ड को पूर्ण किये जाने की आश्वासन प्रदान करें ताकि वे संतुष्ट रहें। इसी क्रम में घूराराम समाज सेवी द्वारा कहा गया कि प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली तथा मुख्यमंत्री कार्यालय, उ0प्र0 के अधिकारीगण उनके मो0नं0- 7275910783 पर विगत कई दिनों से सम्पर्क में रहे हैं। जिनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जल्द ही सभी डिमाण्ड की पूर्ण किये जाने की घोषणा कर सकते हैं। सिर्फ औपचारिक घोषण किया जाना शेष रह गयी है। उपजिलाधिकारी मा0 श्री तीमराज सिंह के भेंट के दौरान भी आश्वासन मिला है।

 उक्त अवसर पर बलिया के मालवीय मुरली बाबू के बचपन के साथी वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीरामजी ठाकुर सहित घूराराम समाजसेवी प्रो0 संतोष प्रसाद गुप्त, नित्या बचन राम, विनय पाण्डेय, बब्बन यादव इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन