कैंपस सेलेक्शन के माध्यम से 62 छात्र- छात्राएं चयनित
टाउन पॉलिटेक्निक बलिया में सुब्रोस कंपनी द्वारा हुआ कैंपस सेलेक्शन
बलिया। संस्था टाउन पॉलिटेक्निक बलिया के प्रधानाचार्य इंजीनियर विजय कुमार सिन्हा तथा ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी कैप्टन रवि शंकर के नेतृत्व में संस्था में कैंपस सेलेक्शन आयोजित किया गया, जिसमें सुब्रोस लिमिटेड नोएडा कंपनी के एचआर अखिलेश राय के द्वारा लिए गए इंटरव्यू में संस्था के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (प्रोडक्शन) मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ऑटोमोबाइल) के अंतिम वर्ष एवं 2022 तक के उत्तीर्ण 86 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें से कुल 62 छात्र छात्राओं को एच आर अखिलेश राय द्वारा सेलेक्शन किया गया।
कैंपस सेलेक्शन को संपादित करने में सिविल विभाग के विभागाध्यक्ष इंजीनियर ब्रजभूषण, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभाग प्रभारी इंजीनियर राकेश कुमार यादव, निखिलेंद्र नाथ मिश्रा एवं रजनीकांत श्रीवास्तव आदि की प्रमुख भूमिका रही।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू
Comments
Post a Comment