मनाई गई पूर्व विधायक बाबू गंगा प्रसाद सिंह की 59वी पुण्यतिथि
सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में सुभाष प्राइमरी पाठशाला में बच्चों के बीच किया गया फल का वितरण
बलिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक बाबू गंगा प्रसाद सिंह की चित्र पर पुष्पांजलि कर 59वी पुण्यतिथि बुधवार को गुरुद्वारा रोड स्थित आवास पर मनाई गई। इस मौके पर सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में सुभाष प्राइमरी पाठशाला में बच्चों के बीच फल वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा उन्हें राजनीति का पुरोधा बताया। वक्ताओं ने कहा कि बाबू गंगा प्रसाद सिंह एक कुशल राजनीतिक पुरोधा व प्रखर वक्ता थे। उन्होंने कहा कि जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर रहते हुए वह पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सीबी गुप्ता के सम्पर्क में आने के बाद नौकरी से त्याग पत्र देकर राजनीति में आ गये तथा रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक बने। 10 साल तक रसड़ा विस से प्रतिनिधित्व करने के बाद तीसरी बार 1962 में बेल्थरा विस से तीसरी बार एमएलए बन गये। कहा कि 1967 के चुनाव में मामुली मतों से हारने के बाद तत्कालिन सरकार की ओर से एमएलसी मनोनित करने की तैयारी थी।
हालांकि इसकी जानकारी होने के बाद उन्होंने इस पद को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि जनता ने मुझे अस्वीकार किया है लिहाजा यह उचित नहीं है। देश की आजादी की लड़ाई के दौरान उनको अंग्रेजी सरकार ने 28 नवंबर 1942 को गिरफ्तार कर वाराणसी के सेंट्रल जेल में रखा। कई साल बाद वह 21 अक्तूबर 1945 को जेल से रिहा हुए। लोगों ने कहा कि ऐसे महापुरुषों के दिखाए हुए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस दौरान अनुभव तिवारी गोल्लू, अभिजीत सिंह, सुमित वर्मा, नीरज श्रीवास्तव, रोहित शर्मा, कमलेश गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव राजप्रकाश, राहुल माझील, आर्यन गुप्ता, आदि लोंग उपस्थित रहें। पौत्र सागर सिंह राहुल ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
Comments
Post a Comment