अवैध कब्जा के विरोध में उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
कुए को अवैध रूप से भरने व अवैध कब्जा पर जताया आक्रोश
बलिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के ग्राम मझौली में एक प्राचीन कुएं को अवैध रूप से भरकर कब्जा करने का मामला सामने आया है।
इस संबंध में प्रार्थी रविशंकर दुबे ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उप जिला अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि ग्राम मझौली स्थित शांति मेडिकल कॉलेज के बगल में एक प्राचीन कुआं है। कुएं के दोनों तरफ की जमीन प्रार्थी से संबंधित है। यह कुआं नयी परती अरजी नं. 93, मौजा नयी चक की ग्रामसभा की जमीन में स्थित है।
आरोप है एक व्यक्ति जिनका आवास वहीं पास में है, ने इस कुएं को अवैध रूप से भरकर उस पर कब्जा कर लिया है। इससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है। प्रार्थी ने बताया कि इस कुएं से सटी चकनाली से संबंधित मामला पहले से ही दीवानी न्यायालय में स्थगन आदेश के साथ लंबित है। इसके बावजूद कुएं को भर दिया गया।
प्रार्थी रविशंकर दुबे ने पुलिस प्रशासन से कुएं की पुरानी स्थिति को बरकरार रखने और अवैध कब्जा हटाने की मांग की है। उन्होंने इस प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि सचिव ग्रामसभा मझौली, लेखपाल, उप-जिला अधिकारी सदर बलिया और जिला अधिकारी सदर बलिया को भी भेजी है।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता
Comments
Post a Comment