स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत
कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज के एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन
दुबहर (बलिया)। कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें एवं अंतिम दिन का आयोजन उत्साह, अनुशासन और सेवा भावना के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओ ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
सातवें दिवस की शुरुआत मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया इसके बाद स्वयंसेवकों के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत भी प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक्ता सहायक वित्तीय परामर्शदाता आरोही फाउंडेशन लखनऊ के श्री नितेश पाठक जी थे। उन्होंने साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट, एटीएम से पैसा निकलते समय सावधानी बरतने तथा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में सावधानी बरतने तथा अनजान नंबर से वीडियो कॉल आने पर कॉल न उठाने की बात कही। इसके साथ ही साथ स्वयंसेवकों को इस विषय पर बाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूक किया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में समापन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी दुबहर के श्री राकेश सिंह जी थे। विशिष्ट अतिथि में कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहर के प्रबंधक श्री तृप्ति शंकर मिश्र जी थे। इसके साथ ही साथ अन्य अतिथियों में चयनित ग्राम भड़सर के ग्राम प्रधान श्री भगवान यादव जी एवं कन्या प्राथमिक विद्यालय भड़सर के प्रधानाचार्य श्री कौशल किशोर मिश्र जी थे। इसके अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालय दुबहर के प्रधानाचार्य श्री शशिभूषण शुक्ला जी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अंबुज कुमार के द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने स्वागत गीत, प्रस्तुत किए। इसके बाद अतिथियों ने अपने -विचार प्रस्तुत किए। इसके बाद स्वयंसेवकों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे- गीत , कविता पाठ, भाषण, नाटक तथा नृत्य जैसी विधाये प्रस्तुत किए। जिन स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया उसमें मुख्य रूप से ज्योति, भूमि, वंदना, खुशी, दीक्षा, आर्यन, सलोनी, रितु, रेशमी, नेहा ,सपना, अंजू, आंचल, प्रीती, मधु, मीनू, स्नेहा, शिवानी इत्यादि थे।
संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य श्री आशुतोष कुमार सान्याल जी के निर्देशन में संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन भी उन्होंने ही किया। धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अम्बुज कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार
Comments
Post a Comment