सिविल इंजीनियरिंग छात्रों को प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड ने दिए तकनीकी प्रशिक्षण के टिप्स

द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए सेमिनार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बलिया। संस्था के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में 11 सितंबर दिन शुक्रवार को प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड (प्रिज्म सीमेंट) की ओर से द्वितीय एवं अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए सेमिनार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता इंजीनियर जितेंद्र खंडेलवाल (कंट्री हेड) एवं इंजीनियर अमित मिश्रा (जोनल हेड) ने छात्रों को कंस्ट्रक्शन वर्क में सैद्धांतिक एवं प्रयोगात्मक कार्यों के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही सीमेंट के उत्पादन तथा कंक्रीट के विभिन्न गुणों के बारे में भी छात्रों को समझाया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। छात्रों ने वक्ताओं से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें सही जवाब देने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

संस्था के सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष इंजीनियर ब्रज भूषण ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों में आत्मविश्वास के साथ-साथ सर्वांगीण विकास और आधुनिक तकनीकी ज्ञान में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।

कार्यक्रम में इंजीनियर प्रदीप कुमार (ब्रांच टेक्निकल मैनेजर), इंजीनियर नितेश कुमार सिंह (टेक्निकल इंजीनियर), विशाल यादव (टेक्निकल इंजीनियर), अमित कुमार शर्मा (शैक्षणिक अधिकारी), जय प्रकाश पांडेय (विभागाध्यक्ष विद्युत), कैप्टन रवि शंकर (प्रवक्ता रसायन), इंजीनियर राकेश कुमार यादव (विभागाध्यक्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग), सोहम सिंह, इंजीनियर मीरव सुमन सहित संस्था के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन