जनपद स्तरीय कला उत्सव का हुआ आयोजन

शास्त्रीय संगीत गायन, लोक गीत, शास्त्रीय नृत्य सहित 12 विधाओं में संपन्न हुई प्रतियोगिता
बलिया। जनपद स्तरीय कला उत्सव का आयोजन 
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया के सभागार में हुआ, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालय के बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। कला उत्सव में शास्त्रीय संगीत गायन, लोक गीत, शास्त्रीय नृत्य, लोकनृत्य, नाटक, चित्रकला, मूर्ति कला, स्थानीय खेल-खिलौने की कुल 12 विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित की गई।

शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में गुलाब देवी बा.इं. कॉलेज की इशिता वर्मा रही प्रथम
कार्यक्रम के नोंडल प्रभारी डॉ. इफ्तखार खाँ ने बताया कि शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज बलिया की इशिता वर्मा प्रथम, गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर की जीनत द्वितीय एवं महर्षि वाल्मीकि विद्या मंदिर बलिया की अनुराधा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। लोकगीत में गाँधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर की खुशी गोंड सुहानी वर्मा, निक्की राजभर, स्नेहा वर्मा ने प्रथम स्थान, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया की प्रिया यादव, श्रुति सिंह, सिब्बी वर्मा, रिया कुमारी ने द्वितीय एवं गुलाब देवी बा. इं. कॉलेज  की पायल मिश्रा, आकांक्षा, नंदनी, काजल वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

सुषिर वाद्य में नागा जी व.मा.वि माल्दे पुर के देवमणि उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अवनद्ध वाद्य में टाउन इंटर कॉलेज बलिया के सूरज पासवान प्रथम एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया की रिया खरवार द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय नृत्य में गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज की मानवी शर्मा ने प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की आसी ने द्वितीय तथा गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर की अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

 लोकनृत्य में गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज की रागिनी, रोशनी, चांदनी रागिनी ने प्रथम स्थान, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया की अल्फी, प्राची, अनोखी, तरन्नुम ने द्वितीय तथा गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर की शिफा, नंदिनी गोंड, शिवानी, लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

नाटक में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया की लकी पाण्डेय, भाग्यलक्ष्मी, गुड़िया गोंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दृश्य कला चित्रकला में राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के ज्ञान प्रकाश शर्मा प्रथम, गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर की सावित्री वर्मा द्वितीय, राजकीय बालिका उ. मा. विद्यालय जगदीशपुर के आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

मूर्ति कला में राजकीय इंटर कॉलेज के सूर्यकांत ठाकुर रहे प्रथम
मूर्ति कला में राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के सूर्यकांत ठाकुर ने प्रथम, महर्षी वाल्मिकी विद्या मंदिर की काजल चौधरी ने द्वितीय, टाउन इंटर कॉलेज बलिया के अनुराग वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्थानीय खेल खिलौने में टाउन इंटर कॉलेज बलिया के रवि कुमार,आशीष प्रजापति ने प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया की मुन्नी, प्रीति ने द्वितीय एवं राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के समीर रहमान, कृष्णा कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

कहानी वाचन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रसड़ा की सोनी, सुप्रिया ने प्रथम एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया की हैप्पी शर्मा,सोनम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 
निर्णायक की भूमिका में संगीत प्रशिक्षक डॉ. अरविंद उपाध्याय, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के कलाकार राम नारायण यादव, सुविख्यात लोकगीत गायक शैलेंद्र मिश्र, संगीत शिक्षिका श्रीमती जया उपाध्याय एवं प्रसिद्ध चित्रकार राधा स्वामी, इरफान खान एवं इरशाद अहमद अन्सारी रहे।

 इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया मनोज कुमार मिश्र एवं डी.सी.(मा) अतुल तिवारी उपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया मनोज कुमार मिश्रा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों में हर तरह की प्रतिभाएं होती है इनकी प्रतिभा एवं रूचि के अनुसार आगे बढ़ाने के लिए शासन स्तर से प्रयास किया जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता जनपद स्तर, मंडल स्तर, राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती है।

 जनपद में प्रथम विजेता छात्र -छात्राएं आगामी होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे। डी.सी.(मा) अतुल तिवारी ने बताया कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता की सूचना प्रथम विजेता प्रतिभागियों को दे दी जाएगी। इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्या सजिदा बानो, राकेश कुमार पांडे, रंगकर्मी अनुपम पांडे, अक्षय श्रीवास्तव, मनबोध सिंह सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन