"नशा मुक्त युवा और विकसित भारत युवा संवाद" कार्यक्रम सम्पन्न
जननायक चन्द्रशेखर विवि में नशा मुक्त भारत के महत्व पर हुआ सारगर्भित व्याख्यान
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा "नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत कार्यक्रम" के अंतर्गत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। विभाग के प्राध्यापकों द्वारा नशा मुक्त भारत के महत्व पर सारगर्भित व्याख्यान दिया गया। सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो" का संकल्प लिया और नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण की। एम.ए. (अर्थशास्त्र) के छात्रों ने अपने विचार रखे और नशा मुक्त समाज बनाने हेतु अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम में डॉ. गुंजन कुमार, डॉ. राम सरन यादव, डॉ. शशि भूषण सहित अर्थशास्त्र विभाग के समस्त प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
अंत में डॉ. प्रज्ञा बौद्ध ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा - "यदि युवा नशा मुक्त होगा, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। यह पॉलिसी केवल फाइल्स तक सीमित न रह जाए, हमें स्वस्थ युवा चाहिए।"
रिपोर्ट: विनय कुमार
Comments
Post a Comment