जमुआँ गाँव के लाल सिद्धार्थ रंजन सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

पिता के पदचिन्हों पर चलकर बढ़ाया जिले का मान
बलिया। जिले के लिए गर्व का क्षण है। जमुआँ गाँव के छोटे भाई सिद्धार्थ रंजन सिंह ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे बलिया का नाम रोशन किया है।

सिद्धार्थ के पिता सुशील सिंह और माता सीमा सिंह हैं। पिता भी सेना में रहकर देश सेवा कर चुके हैं और अब बेटे ने उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर सेना में अधिकारी बनने का सपना साकार किया है।

सिद्धार्थ की प्रारंभिक शिक्षा बलिया के सेंट जेवियर्स स्कूल, धराहरा से हुई, इसके बाद उन्होंने प्रयागराज के प्रसिद्ध सैनिक स्कूल से शिक्षा प्राप्त की। बचपन से ही अनुशासन और देशभक्ति के संस्कारों ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया।

लेफ्टिनेंट बनने के बाद पासिंग आउट परेड के दौरान जब सिद्धार्थ ने अपने माता-पिता के साथ तस्वीर साझा की तो पूरे गाँव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। सिद्धार्थ की इस उपलब्धि पर लोगों ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन