आइसेक्ट टेक्नोलॉजी केंद्र पर CCTV कैमरों का अनोखा संग्रह

प्रोपराइटर रोहित सिंह बोले- सुरक्षा अब जरूरत
बलिया। शहर के जगदीशपुर ओवरब्रिज के नीचे स्थित आइसेक्ट टेक्नोलॉजी केंद्र पर अब CCTV कैमरों का अनोखा संग्रह देखने को मिल रहा है। केंद्र के प्रोपराइटर रोहित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी फर्म 2007 से संचालित है।

रोहित सिंह ने कहा, "इस फर्म की शुरुआत मेरे पिताजी ने की थी। आज उनके आशीर्वाद से हम लोग मार्केट में एक अलग पहचान बना चुके हैं।" उन्होंने आगे बताया कि उनका एक और शॉप राजधानी रोड में भी है। वहां _प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना_ के तहत सोलर पैनल भी लगाए जाते हैं।

रोहित सिंह ने कहा कि उनका मुख्य मकसद लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है। "आज के समय में CCTV कैमरा लगवाना काफी अनिवार्य हो चुका है। हम चाहते हैं कि लोग खुद सुरक्षित रहें और अपने सामान को भी सुरक्षित रखें, इसलिए हर घर-गांव में CCTV कैमरे लगने चाहिए।"

गौरतलब है कि बलिया में DM के निर्देश पर 13 प्रमुख चौराहों पर CCTV लगाए जा रहे हैं, ऐसे में आइसेक्ट टेक्नोलॉजी केंद्र का यह कदम शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा