सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा के गौरवशाली पूर्व छात्र

 देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभाऔर मेहनत से सफलता के नए आयाम कर रहे स्थापित 
बलिया। पूर्व छात्र परिचय
* अंकुश सिंह (बैच 2015–2018) वर्तमान में भारतीय वायुसेना में सेवा दे रहे हैं तथा ACC के माध्यम से भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त कर चुके हैं। उनका संदेश है कि सपने देखना कभी न छोड़ें और निरंतर मेहनत करते रहें, क्योंकि मेहनत का फल अवश्य मिलता है।

आदर्श मिश्रा (10वीं उत्तीर्ण – 2016) दिल्ली हाई कोर्ट एवं भारत के सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहे हैं। वे पूर्व में विधि मंत्रालय के अंतर्गत न्याय विभाग में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

ऋषिकुमार सिंह (बैच 2018) ने बी.एससी. एग्रीकल्चर की शिक्षा पूर्ण कर कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में अनुसंधान कार्य को अपना योगदान दिया है। वे किसानों को आधुनिक कृषि संबंधी शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ पशु आहार से जुड़े शोध कार्यों में सक्रिय हैं।

इन सभी पूर्व छात्रों की उपलब्धियां विद्यालय के लिए गर्व का विषय हैं तथा वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। सेंट जेवियर्स स्कूल, धरहरा (बलिया) के गौरवशाली पूर्व छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

 2015–2018) इन सभी पूर्व छात्रों की उपलब्धियां विद्यालय के लिए गर्व का विषय हैं तथा वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। सेंट जेवियर्स स्कूल, धरहरा, बलिया में विद्यालय के होनहार एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. अभिनव नाथ तिवारी एवं प्रबंध निर्देशिका श्रीमती अलका तिवारी ने मेधावी विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर, मिष्ठान खिलाकर एवं शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह, गर्व और प्रेरणा के वातावरण से सराबोर रहा।

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रबंध निदेशक डॉ. अभिनव नाथ तिवारी ने कहा कि उत्कृष्ट परिणाम सेंट जेवियर्स स्कूल की गौरवशाली परंपरा का हिस्सा हैं। विद्यालय के छात्र-छात्राएं शिक्षा, प्रशासन, न्यायपालिका, सेना, कृषि एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में देश और दुनिया में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कठिन परिश्रम, लगन, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करती है। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

सम्मानित विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का शैक्षिक वातावरण, शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं प्रत्यक्ष संवाद उनके व्यक्तित्व निर्माण और सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यार्थियों ने माना कि ऑनलाइन शिक्षा उपयोगी है, लेकिन संपूर्ण विकास के लिए विद्यालयी शिक्षा का कोई विकल्प नहीं है।

विद्यालय की प्रबंध निर्देशिका श्रीमती अलका तिवारी ने कहा कि विद्यालय परिवार प्रत्येक छात्र- छात्रा और अभिभावक के साथ मजबूती से खड़ा है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों के हित में जो भी आवश्यक कदम होंगे, उन्हें पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि जिम्मेदार, संस्कारी एवं सक्षम नागरिक तैयार करना है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सेंट जेवियर्स स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के सिद्धांतों पर आधारित संस्थान है। उन्होंने जनपदवासियों द्वारा विद्यालय को दिए जा रहे सहयोग एवं विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यही विश्वास विद्यालय को निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करता है।

कार्यक्रम के अंत में सम्मानित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय द्वारा प्रदान किए जा रहे उत्कृष्ट शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मार्गदर्शन की मुक्त कंठ से सराहना की। समारोह ने सभी विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने और अपने जीवन में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम मे राजेश तिवारी डीएन तिवारी डीके मिश्रा अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा