एसटी के लिए नियमानुसार सीटें आरक्षित करने की मांग
जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्य सचिव को प्रेषित किया ज्ञापन बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार की सरकारी नौकरियों में नियमानुसार 2 प्रतिशत सीटे अनुसूचित जनजाति एसटी हेतु निर्धारित हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ के विज्ञापन संख्या-18-परीक्षा/ 2026, वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025)/18 दिनांक 14.08.2026 के अन्तर्गत पशुपालन निदेशालय के नियंत्रणाधीन वेटनरी फार्मासिस्ट के कुल रिक्त 1308 पदों पर चयन हेतु विज्ञप्ति निकाली गयी है। जिसमें 2 प्रतिशत के हिसाब से अनुसूचित जनजाति एसटी हेतु 26/27 सीटें आरक्षित की जानी चाहिए जबकि इसमें मात्र 6 पद ही अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित की गयी हैं जो अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ घोर अन्याय है। इस बाबत 01 सितम्बर दिन मंगलवार को ऑल गांडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन (आगसा) के संरक्षक अरविन्द गोंडवाना के नेतृत्व में आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय के लोगों व छात्र नौजवानों द्वारा बलिया जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर पशुपालन विभाग वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती- 2...